{"_id":"5bd608cabdec22694123cc1a","slug":"154075357217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में मनबढ़ों ने तीन भाइयों को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में मनबढ़ों ने तीन भाइयों को पीटकर घायल किया
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार में शनिवार की शाम को विजयदशमी के मेले में डांस कार्यक्रम देखने के दौरान मनबढ़ों ने तीन सगे भाइयों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक देख सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरईपार की विजयदशमी के मेले में डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दो लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो आस पास मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद एक पक्ष के युवक ने फोन से अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। लोग लाठी डंडे के साथ पहुंच गए। मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे शेषनाथ यादव (48) का सिर फट गया। जबकि उनके भाई कमलेश यादव (36) और अवधेश यादव (33) निवासी वारी मछलीशहर को भी चोट आई है। सूचना पर पहुची मछलीशहर पुलिस ने घायलों को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने शेषमणि यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।