{"_id":"5bd60804bdec2269b7316970","slug":"15407533746-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से जेवरात समेत एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से जेवरात समेत एक लाख की चोरी
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव में शनिवार की रात दो घरों से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बरौत गांव निवासी राम प्रसाद तिवारी व शिव पूजन तिवारी के मकान एक दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों परिवारों के मुखिया शनिवार को कहीं बाहर गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में पहुंच गए। राम प्रसाद के घर से पंद्रह सौ नकदी समेत करीब 45 हजार के जेवर तथा शिव पूजन के घर से पैंतीस सौ नकदी सहित तकरीबन 50 हजार के जेवर कपड़े उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।