फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोतवाल को निलंबित करने की व्यापार मंडल ने किया मांग

कोतवाल को निलंबित करने की व्यापार मंडल ने किया मांग

Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने कोतवाली से सटे थोड़ी दूर पर हुए बीयर के सेल्समैन की हत्या की घटना की लीपापोती करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा है कि कोतवाली पुलिस पूरे मामले को आशनाई से जोड़कर दूसरी तरफ मोड़ना चाहती है। जबकि लूट के बाद सेल्समैन की हत्या हुई है।

ईशापुर स्थित जिला महामंत्री अशोक साहू के आवास पर हुई बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर से घटना की निंदा की। श्रवण जायसवाल ने कहा कि पुलिस जांच के नाम पर कमजोर लोगों को परेशान कर रही है। व्यापार मण्डल हर एक व्यापारी के साथ खड़ा है और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक से मांग करता है कि उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये शहर कोतवाल सहित जिम्मेदार पुलिस कर्मीयों को निलम्बित कर उनकी भूमिका व कार्य के प्रति उदासिनता की जांच की जाय। व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री अशोक साहू ने कहा कि उक्त प्रकरण पर अगर कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापार मण्डल सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल व युवा जिलाध्यक्ष संजीव साहू संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को इस प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये व जिले में आये दिन होने वाली व्यापारीयों के साथ घटनाओं पर विचार करते हुये जिम्मेदारी लोगों को दंडित करते हुये उक्त मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग किया। बैठक में एखलाक राईन, राधेश्याम जायसवाल, जितेन्द्र कुमार प्रधान, शशी श्रीवास्तव, विधान चन्द्र जायसवाल, अशोक यादव, मंजय कन्नौजीया, सुनील चौरसिया, राजेश यादव, राजेश निषाद, जिशान अहमद, गुड्डू भाई आदि मौजूद रहे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed