{"_id":"5bd4b3bbbdec2269945c9d38","slug":"154066626211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के षडयंत्रकारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के षडयंत्रकारी समेत दो गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में गुरुवार को क्रास फायरिंग में हुई युवक लक्ष्मीकांत यादव की मौत के मामले में हत्या के षड्यंत्रकारी समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष से लक्ष्मीकांत यादव तथा दूसरे पक्ष से राजेश यादव के बीच पुराने विवाद को लेकर काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। वीरेंद्र यादव की भी पुरानी रंजिश लक्ष्मीकांत के भाई कृष्णकान्त से थी। इसी बात का फायदा उठाते हुये उसने राजेश से मित्रता कर ली और सुनियोजित ढंग से घटना का प्लान तैयार किया। जिसके चलते 25 अक्टूबर को मामला हत्या तक जा पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर शुनिवार को सुबह सवा दस बजे कबीरूदृीपुर के पास राइस मिल में छिपे कृष्णकान्त को अवैध पिस्टल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा दोपहर में ही घटना का तानाबाना बुनने वाले वीरेन्द्र यादव को भी आशीर्वाद ढाबा बिथार से गिरफ्तार कर लिया गया। वीरेन्द्र को धारा 302,151/18,120बी तथा कृष्णकान्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट औरा 192 में चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि बाकी के दो आरोपियों में एक की मौत हो चुकी है जबकि दूसरा राजेश यादव अस्पताल में भर्ती है।