फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआवा गांव के पास शनिवार की भोर में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार एक युवक दिनेश अग्रहरि की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। तीनों चंदौली जिले के सैयदराजा के निवासी हैं। वे लखनऊ से लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

चंदौली के सैयदराजा निवासी दिनेश अग्रहरि( 26 ) पुत्र मंगला प्रसाद एवं उनके चचेरे भाई रोहन अग्रहरि (25) पुत्र गोरखनाथ व उनका एक साथी सार्थक सेठ (27 )पुत्र रतन सेठ लखनऊ से अपनी कार से चंदौली लौट रहे थे। वे मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआवा बाजार के निकट पहुंचे थे कि आगे जा रही एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें दिनेश अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने रोहन व सार्थक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक का चचेरा भाई रोहन व सार्थक लखनऊ में परीक्षा की तैयारी करते थे। चार दिन पहले उनसे मिलने दिनेश लखनऊ गया था। शुक्रवार को वे दोनों उसे घर छोड़ने चंदौली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed