फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विवाद के चलते मूर्ति थाने ले उठा ले गई पुलिस

विवाद के चलते मूर्ति थाने ले उठा ले गई पुलिस

Mon, 15 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के संजरपुर गांव में जमीन में मिली बजरंग बली की मूर्ति को लेकर चल रहे विवाद के तीसरे दिन रविवार को पुलिस मूर्ति को थाने उठा ले गई। एसडीएम शाहगंज, सीओ और कई थानो की पुलिस की मौजूदगी मे सुबह ग्यारह बजे से चली पंचायत में भी विवाद नहीं सुलझा। ग्रामीण उसी स्थान पर मूर्ति स्थापित करना चाहते थे, जहां मूर्ति मिली थी।

शुक्रवार को खलिहान के नाम से सुरक्षित जमीन पर कुश और काश के बीच में बजरंगबली की मूर्ति मिली थी। घास काटने पहुंची महिला ने मूर्ति देख गांव के लोगों को सूचना दी। ग्रामीण वहीं पर पूजापाठ शुरू कर दिए। वहीं पर मंदिर निर्माण की योजना बन गई। गांव निवासी मंसूर अली ने एसडीएम से इसकी शिकायत की कि खलिहान की भूमि पर मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने मूर्ति को पास के एक पीपल के पेड़ के पास रखवा दिया था। ग्रामीणों ने रविवार को फिर से उसी स्थान पर मूर्ति लाकर रख दिया। फिर से पूजन अर्चन शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची तो गांव की महिलाएं आए आ गई। बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख अनुपम पंडित भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राकेश वर्मा, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने खुटहन पुलिस के साथ साथ शाहगंज, सरायख्वाजा, सरपतहा ,खेतासराय थाना पुलिस और पुलिस लाइन से भी फोर्स बुला ली गई। पांच घंटे तक पंचायत चली। ग्रामीण नहीं माने तो एसडीएम और सीओ के निर्देश पर पुलिस मूर्ति को थाने उठा ले गई। इस संबंध में एसडीएम का कहना है कि सरकारी जमीन मे मंदिर निर्माण की अनुमति नही दी जा सकती। गांव मे कोई अपनी जमीन मे बनवाना चाहे तो बिधिक तरीके से अनुमति दी जा सकती है। फिलहाल गांव मे एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed