{"_id":"5bc23dc7bdec226988375733","slug":"153945642718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे क्रासिंग पर मिला युवक का शव
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जौनपुर सुल्तानपुर रेल मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के कलिंजरा रेलवे क्रासिंग पर शनिवार को सुबह युवक का शव पाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान करसूलनाथ गांव निवासी सुक्खूराम के पुत्र विजय पाल के रूप में हुई। युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करशूलनाथ गांव निवासी विजयपाल (21) शुक्रवार की शाम को घर से दवा लेने के लिए साइकिल से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में लग गए। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार को सुबह कलिंजरा रेलवे क्रासिंग के पास युवक का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान युवक के परिजनों को शव मिलने की खबर लगी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान की। घटना स्थल से युवक का शव जरूर मिला लेकिन उसकी साइकल का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलिंजरा रेलवे क्रासिंग पर गेट नहीं लगा है। पुलिस का अनुमान है कि रात में रेलवे क्रांसिग पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक हादसे का शिकार हुआ है।