{"_id":"5bc23ce0bdec226975788237","slug":"153945619611-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से उचक्कों ने दो लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से उचक्कों ने दो लाख उड़ाए
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। सब्जी मंडी में खरीदारी करने आए आजमगढ़ के व्यापारी से उचक्कों ने दो लाख रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारी पुलिस को सूचना दिए बिना घर लौट गया।
आजमगढ़ जिले के लाहीडीह भटवा मस्जिद निवासी सब्जी व्यापारी बांकेलाल खरीददारी के लिए शाहगंज नई सब्जीमंडी आए थे। व्यापारी ने तीस बोरी आलू का आर्डर देकर अन्य सब्जियों की खरीददारी शुरू कर दी। इसी बीच उचक्कों ने व्यापारी के कपड़ों पर कुछ डाल दिया। शर्ट पर आस्तीन व कंधे पर गंदगी देखकर व्यापारी ने परिसर में खड़ी बाइक पर बैग रख दिया और हैंडपंप पर कपड़े साफ करने लगा। इतने में ही उचक्कों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। हैंडपंप पर शर्ट धुलने के बाद व्यापारी बाइक के पास आया तो बैग न देखकर उसके होश उड़ गए । व्यापारी ने शोर मचाया तो मंडी के आढ़तियों ने भी उचक्कों की खोजबीन की लेकिन उचक्कों का पता नहीं चल सका। व्यापारी के मुताबिक बैग में दो लाख रुपये थे। परेशान यात्री पुलिस को सूचना दिये बगैर ही घर लौट लौट गया।