{"_id":"5bc0ef2cbdec2269ac7eda7b","slug":"15393707693-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगे डेढ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी में भर्ती के नाम पर ठगे डेढ लाख
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव निवासी युवक से जालसाजों ने आर्मी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है ।
पोरई खुर्द गांव निवासी विपिन कुमार ने सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन विज्ञापन इंटरनेट पर देखा तो जून 2018 में आवेदन किया। जिसकी तैयारी में जुट गया। इसी बीच ठगों ने फोन पर आवेदक से संपर्क किया। नियुक्ति करवाने के नाम पर पहले 12 हजार, ड्रेस चार्ज के नाम पर बैंक खाते में जो इंडियन आर्मी के नाम से था उसमें पैसा मंगवाया। फिर धीरे - धीरे फीस चार्ज के नाम पर 56 हजार तथा ट्रेनिंग चार्ज के नाम पर 14 हजार और ज्वाइंनिग चार्ज के नाम पर उसी खाते में 68 हजार रुपये, मेडिकल चार्ज के नाम पर 16 हजार रुपये जमा करवाए। फिर फर्जी नियुक्ति पत्र भेज कर ज्वाइन करने को दिल्ली जाने को कहा गया। युवक जब आर्मी हेड क्वाटर पहुंचा तो पता चला कि आर्मी में भर्ती के लिए कोई आनलाइन विज्ञापन नहीं निकाला गया था और न ही इस तरह से रुपये जमा कराने की कोई व्यवस्था है। उसका नियुक्ति पत्र भी फर्जी है।