{"_id":"5bbf96cabdec225001136486","slug":"153928260715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिब्यांग मां बेटे को शाखा प्रबंधक ने बैंक से भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिब्यांग मां बेटे को शाखा प्रबंधक ने बैंक से भगाया
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर सवाई निवासी दिव्यांग गंगा प्रसाद यादव ने काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सराय बीका के शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
गंगा प्रसाद यादव ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 29 सितंबर को मैं और मेरी दिव्यांग मां दुलारी देवी काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सराय बीका गए थे। मैं अपनी मां को लेकर बैंक में पंहुचा और शाखा प्रबंधक से अपने खाते में आधार लिंक एवं दिव्यांग पेंशन के बारे में पूछा। इतने में शाखा प्रबंधक मेरे ऊपर विफर पड़े और अभद्रता की। मां के साथ बैंक से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और पुलिस अधीक्षक से की है। शाखा प्रबंधक जनार्दन सिंह ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।