फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूकान और मकानों से नकदी समेत 14 लाख की चोरी

दूकान और मकानों से नकदी समेत 14 लाख की चोरी

Fri, 12 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर और मीरगंज थाना क्षेत्र में दुकान और मकानों से चोरों ने बुधवार की रात नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। जयपालपुर गांव में चोरों ने सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर घर को खंगाल डाला। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़ितों के अनुसार करीब 14 लाख की संपत्ति चोरों ने उड़ा दी है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर एवं सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास राजेन्द्र पटेल की रेडीमेड गारमेंट की दुकान का पीछे का दरवाजा तोड़कर 20 हजार नकदी, साड़ी, पैंट, टी-शर्ट, सूट, इनवर्टर की बैट्री आदि चोर उठा ले गए । चोरी गए सामान की कीमत एक लाख से अधिक है। दूकानदार राजेन्द्र पटेल ने बताया कि सुबह जब सोकर उठे तो दुकान का पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। दूकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था । एक लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। इसी थाना क्षेत्र जयपालपुर गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान अजीत पटेल के घर के पीछे लगी खिड़की को काटकर घुसे चोरों ने 43 हजार नगदी और एक लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। घर के अंदर खटपट की आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए। जबतक लोग घर के अंदर पहुंचे तो चोर फरार हो गए थे। यहीं से करीब एक सौ मीटर दूरी पर स्थित शील चंद्र विश्वकर्मा के घर में छत के रास्ते घुसे चोर आंगन में उतरे और जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खगांल डाला । शील चन्द्र विश्वकर्मा के मुताबिक चोरों ने दो लाख की नगदी ,सोने के दो हार, झुमका, चैन, लाकेट, कंगन सहित चांदी के सामान उठा ले गये जिसकी कुल कीमत पांच लाख से अधिक है। पीड़ित ने बताया कि सुबह जब सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। फोन पर सूचना दी। गांव के लोग घर पहूंचे और दरवाजा खोला तो बाहर निकले। देखा कि बगल के कमरे का दरवाजा खुला था और सारा सामान बिखरा हुआ था। लोहे के बक्स व आलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा माल गायब था।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अलापुर गांव निवासी राम जियावन यादव का परिवार मुंबई रहता है। घर में ताला बंद था। बुधवार की रात चोरो ने चैनल का ताला तोड़कर घर अंदर घुसे कमरो का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत पांच लाख से अधिक का माल चोर उठा ले गए। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोस के लोगों ने पुलिस को और पीड़ित को भी फोन पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। मुफ़्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार केराकत कोतवाली के पतौरा मल्लूपुर गांव निवासी नन्हकू सरोज के मकान का ताला तोड़कर इनवट्रर और बैट्री पार कर दिया। बगल में स्थित भारत भारती शिशु मंदिर के दो कमरों का ताला तोड़ चोरी का असफल प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed