{"_id":"5bbe4c2e867a55282702ab59","slug":"15391979721424-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए 24 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उड़ाए 24 हजार
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीम सराय बाजार में स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे एक वृद्ध खाताधार का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनके खाते से 24 हजार रुपये उड़ा दिए। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव गांव निवासी अशोक मिश्रा सीम सराय बाजार में स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद दो जालसाजों ने मदद के नाम पर अशोक मिश्र से एटीएम कार्ड ले लिया। एक हजार रुपये निकाल कर उन्हें दे दिया और उसी दौरान कार्ड बदलकर उन्हें सौंप दिया। वह घर पहुंचे और एटीएम कार्ड को ध्यान से देखा तो उन्हें कार्ड बदलने का संदेह हुआ। वह यूबीआई की शाखा पुरेव पहुंचे और एटीएम की जांच कराई तो पता चला कि कार्ड वाकई बदल गया था और उनके खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिया गया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।