{"_id":"5bbe491a867a55282c4164cf","slug":"15391971841225-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपए गिनने के बहाने 25 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपए गिनने के बहाने 25 हजार उड़ाए
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की जैगहा शाखा में रुपये जमा करने पहुंची एक महिला खाताधारक की जमा पर्ची भरने और रुपये गिनने के दौरान युवक ने 25 हजार रुपये उड़ा दिए।पीड़ित महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
खेतासराय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गावं निवासी महिला कमला पत्नी सन्तू बुधवार की दोपहर क्षेत्र के जैगहा बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा में 49000 रुपए जमा करने आई थी। रुपये जमा करने के लिए जमा पर्ची भरने के लिए एक युवक से उन्होंने मदद मांगी। जब महिला रुपए लेकर काउंटर पर गई तो पता चला कि सिर्फ 24000 ही रुपए हैं । बाकी के 25000 गिनने वाले युवक ने गायब कर दिए हैं। बुधवार की शाम कमला ने मामले की लिखित सूचना थाने में दी है । पुलिस तहरीर ले कर छानबीन कर रही है ।