फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मडियाहूं। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगतगंज डीबीएस स्कूल के पास सोमवार को आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मड़ियाहूं कस्बा के मुहल्ला मिरदहा निवासी हाजी शब्बीर खान (58) सोमवार की सुबह बाईक से दीवानी न्यायालय जौनपुर मुकदमे की तारीख के सिलसिले में गए हुए थे। वे शाम लगभग पांच बजे घर वापस आ रहे थे। वह लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डीबीएस स्कूल के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बदलापुर/घनश्यामपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ऊदपुर गेल्ह्वा गांव की हो रही चकबंदी में धांधली को लेकर चकबंदी आयुक्त के आदेशानुसार सन 2009 में चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कर पुन: प्रथमिक स्तर से कराए जाने के लिए चकबंदी विभाग को निर्देशित किया था। तब से आज तक प्रार्थी के मूल नंबर पर दूसरे का कब्जा होने के कारण प्रार्थी को अपने मूल नंबर से वंचित रहना पड़ा था। काफी प्रयासों के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक चकबंदी अधिकारी अरुण यादव, कानूनगो तथा लेखपाल ने पुलिस बल के साथ पीड़ित चंद्र भूषण पुत्र रमाशंकर को उनके मूल नंबर पर कब्जा दिलाया।
विज्ञापन


शाहगंज। नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी पीड़िता संगीता यादव ने अपनी जमीन पर पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा जमाए जाने का आरोप लगाते हुए गांधी जयंती के दिन विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस चेतावनी के दृष्टिगत पुलिस महिला को हिरासत में लेने के लिए कई स्थानों पर सोमवार को दबिश दी लेकिन महिला भूमिगत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी संगीता यादव की जमीन को लेकर पड़ोसी से विवाद है। इस विवाद में महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी उसकी भूमि पर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उसने तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने पहले तो राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की गुहार लगाई। इसके बावजूद जब उसकी बात अनसुनी की गई तो उसने गांधी जयंती के दिन विधानसभा के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी प्रशासन को दी। अब जबकि गांधी जयंती दो अक्टूबर को है। पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए परेशान है। पुलिस को आशंका है कि महिला विधानसभा सामने पहुंचकर कोई अप्रिय वारदात न कर ले।


मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सटवां तिवरान निवासी फूलचंद्र मिश्र के घर से बाइक सवार दो ठग ने जेवरात की सफाई के बहाने लगभग दो लाख के जेवरात लेकर चम्पत हो गए। सोमवार को पीड़ित परिवार सूचना पुलिस को दी है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा मुंगराबादशाहपुर से कैशियर से अवकाश प्राप्त फूल चंद्र मिश्र रविवार को घर पर थे। दो बाइक सवार आए और कहा कि घर के तांबे ,पीतल व जेवरात की सफाई करा लीजिए। इतने में फूलचंद्र ने पहले पीतल के बर्तन की सफाई कराई। उसके बाद घर से 2 जंजीर, सोने की बाली, झुमका सफाई करने के लिए दिए। जैसे ही और जेवरात लेने के लिए अंदर गए। दोनों ठग बाइक स्टार्ट कर चंपत हो गए। फूलचंद्र जब तक घर से निकलकर बाहर आए तब तक ठग फरार हो चुके थे। फूलचंद्र व गांव के लोगों ने बाइक से ठगों की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। फूलचंद्र ने ठगी की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed