{"_id":"5bb2709d867a557fe112298b","slug":"153842087313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में जोड़---
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल
मडियाहूं:
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगतगंज डीबीएस स्कूल के पास आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में मड़ियाहूं कस्बा निवासी हाजी शब्बीर खान 58 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि लाइन बाजार के इदरियां निवासी सचिन शर्मा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह मड़ियाहूं कस्बा मुहल्ला मिरदहा निवासी हाजी शब्बीर खान बाईक से दीवानी न्यायालय मुकदमे की तारीख के सिलसिले में गए हुए थे। शाम लगभग 5 बजे घर वापस आ रहे थे। जैसे ही लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डीबीएस स्कूल के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार सचिन शर्मा घायल हो गया।
खुटहन:
क्षेत्र के गोबरहाँ मोड़ के पास सोमवार की शाम ट्रक व बाइक की टक्कर में बाइक सवार सुइथाखुर्द निवासी प्रदुम पासवान (20 वर्ष) व सुनील पासवान (22 वर्ष) घायल हो गए। दोनों खुटहन बाजार आ रहे थे। खुटहन की तरफ से तेज रफ्तार से ट्रक आ रहा था जिससे टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक खाई में गिर पड़े। दोनों लोगो को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने घायलों को खुटहन सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान प्रदुम की मौत हो गई।
करंजाकला:
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ पर सोमवार को इनोवा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बीड़ी व्यापारी घायल गया। क्षेत्र के काजी बाजार निवासी 40 वर्षीय मंजूर अहमद जौनपुर शाहगंज मार्ग पर दुकान दुकान बीङी की सप्लाई करते हैं। सोमवार को अपनी बाइक पर बीङी लादकर गुरैनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह जपटापुर बाजार के पटेरिया मोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान शाहगंज की ओर से आ रही इनोवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।