फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला के साथ गैंगरेप, दी तहरीर

महिला के साथ गैंगरेप, दी तहरीर

Tue, 02 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाईन पर शिकायत कर क्षेत्र के दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को भी तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह भयवश एक सप्ताह से घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक महिला एक बाजार में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका आरोप है कि एक युवक वर्षों पूर्व उसकी दुुकान में घुस गया और असलहे से धमकाकर उस समय दुष्कर्म किया जब उसके पति व बच्चे कहीं गए थे। उसने मोबाइल से सीडी भी बना लिया और उसे वायरल करने और परिजनों को दिखाने का भय दिखाकर कई बाद दुष्कर्म किया। उसके साथ कभी कभी एक अन्य युवक भी आता था। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों धमकी देकर उसके जेवर व काफी पैसे ले लिए। जब उसने मांगा तो उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। यह बात उसने परिवार वालों को बताई। परिवारवालों के साथ थाने पर जाकर उसने पुलिस को तहरीर दी है और इस बात की शिकायत महिला हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। सीओ बदलाप़ुर सौम्या पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed