{"_id":"5bb11d30867a557ece01ef66","slug":"15383339814-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर किशोर की हत्या, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंटकर किशोर की हत्या, दो हिरासत में
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में शनिवार की रात एक किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका शव घर के सामने चारपाई पर रख दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डागस्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुुलिस का दावा है कि 48 घंटे के भीतक घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के गले पर चोट और रस्सी से कसे होने का निशान मिला है।
बड़ा गांव की विश्वकर्मा बस्ती निवासी निर्मल विश्वकर्मा का पुत्र कृष्ण राम विश्वकर्मा (17) का शव सुबह घर के सामने चारपाई पर मिला। किशोर को जगाने पहुंची उसकी भाभी ने किशोर के ऊपर से चादर उठाई तो दृश्य देख चीख पड़ी। उसके गले में चोट के निशान थे और रस्सी से गला कसा होने का गहरा निशान पड़ा था। उसके शरीर में कोई हलचल न होता देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर मचते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और डागस्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। डागस्क्वायड शव के पास से निकला तो गांव में एक घर पर जाकर रुक गया। जिससे संदेह होने पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार शाम को खाना खाने के बाद किशोर गांव की तरफ गया था। रात में वह कब और कैसे घर के सामने चारपाई पर पहुंचा इसकी जानकारी परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं है। आशंका जताई जा रही कि हत्यारे उसकी हत्या करने के बाद शव लाकर घर के सामने चारपाई पर रखकर ऊपर चादर फैलाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिली है। हत्यारों के बारे में अहम सुराग भी लगे हैं। 48 घंटे के भीतर घटा का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन