{"_id":"5bb11d23867a5501346c3c79","slug":"153833396811-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण की सूचना पर जमदहा गावं पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मांतरण की सूचना पर जमदहा गावं पहुंची पुलिस
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। रविवार को क्षेत्र के जमदहां गावं में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण कराने की सूचना पर रविवार को पुलिस जमदहां गांव पहुंची। यहां कुछ महिलाएं प्रार्थना जरूर कर रही थी पर ईसाई मिशनरी का कोई नहीं मिला।
जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह और मुंगराबादशाहपुर के पुरऊपुर और नेवढिय़ा क्षेत्र के सरैया गावं की तरह क्षेत्र के जमदहा गावं में ईसाई मिशनरी अपना पैर पसार रही है । लोगो को भनक न लगे इसलिए गावं के बाहर सुनसान स्थल पर प्रार्थना सभा कराई जा रही है । रविवार को को क्षेत्र के जमदहा गावं में प्रार्थना होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई पादरी या संचालक नही मिला। कुछ महिलाएं प्रार्थना कर रही थी । जिनसे पुलिस पूछताछ करके वापस आ गई । इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद सचान ने बताया कि सूचना मिली थी जिस पर पुलिस भेज कर छानबीन कराई गई है । ईसाई मिशनरी का कोई मौके पर नहीं मिला महिलाएं प्रार्थना कर रही थी। उनसे पूंछताछ की गई है। ऐसी गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।