फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दो लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल

दो लुटेरों को पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को पुलिस व क्राइमब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 हजार रुपया नकद, एक बाइक व अन्य कागजात बरामद हुए हैं।

सीओ सिटी नृपेंद्र ने बताया कि इंस्पेक्टर लाइनबाजार मिथिलेश मिश्रा को सूचना मिली कि पूर्व में बटायूवीर मंदिर के पास मीरपुर में हुई लूट के आरोपी कुत्तूपुर की ओर से आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास शुरू कर दिया। उसी दौरान एक बाइक से दो लोग आए। संदेह के आधार पर चेक किया गया तो उनके पास से खाताबही रजिस्टर और 25 हजार रुपया मिला। पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम विष्णू यादव निवासी वाजिदपुर थाना कोतवाली, राजीव मौर्या उर्फ बल्ला निवासी भवराजीपुर बताया। पुलिस ने सख्ती किया तो दोनों ने बताया कि 17 सितंबर को उन्होंने बटायूवीर के पास लूटपाट किया था।इस मामले में लक्ष्मण यादव को पुलिस पहले ही 28 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed