{"_id":"5bb11d00867a554f183d4ae9","slug":"15383339333-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया नकदी व जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया नकदी व जेवरात
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के निकट शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बलपर एक व्यक्ति से 30 हजार नकदी व सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर पिता पुत्र की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिखारीपुर गांव निवासी कुंवर चंद तिवारी अपने पुत्र विपिन तिवारी के साथ शनिवार रात अपनी बाइक से मछलीशहर से अपने घर भिखारीपुर लौट रहे थे। पिता पुत्र सुजानगंज मार्ग पर गांव के निकट रघुवीर महाविद्यालय के निकट पहुँचे थे कि पहले से ही घात लगाए तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक रोक ली। असलहे से आतंकित करते हुए उनके पास से 30 हजार नकद सोने की चेन, अंगूठी लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने हाकी और डंडे से पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित मछलीशहर सीएचसी पहुंच कर अपना ईलाज करवाया। रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नंदू, सुरेश व सन्दीप निवासी मुस्तफाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।