{"_id":"5bb11cf9867a557ecc328480","slug":"15383339261629-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद किया 29 लाख की अवैध शराब ...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बरामद किया 29 लाख की अवैध शराब ...
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के तोफापुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास से एक डीसीएम, एक पिकअप व मैजिक से 771 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की की है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत बाजार में 29 लाख है। शराब बरामदगी की सूचना पर एसपी ग्रामीण संजय राय और सीओ सदर विनय द्विवेदी ने थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
सिकरारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि देर रात मुखबिर से मिली सूचना पर वह अपने हमराहियों के साथ तोफापुर मिडिल स्कूल के पास पहुंचे। जहां छापामारकर डीसीएम, पिकअप तथा मैजिक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की। तीनों गाडिय़ों के चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। तीनों वाहन थाने लाकर जांच की गयी जिसमें बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की ब्रांड की 771 पेटियां बरामद हुई। तोफापुर गांव से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय तथा क्षेत्राधिकारी सदर विनय द्विवेदी शाम को चार बजे थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि तोफापुर गांव स्थित मिडिल स्कूल के पास शराब माफिया गिरोह एक ट्रक सेअवैध शराब उतार रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख वहां शराब की पेटियां लाद रहे मजदूर और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शराब और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।