{"_id":"5bb11cdc867a557f032ad74f","slug":"153833389714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से सई नदी में कूदा किशोर, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुल से सई नदी में कूदा किशोर, तलाश में जुटी पुलिस
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामदयालगंज के पास सई नदी पर बने पुल से रविवार को दोपहर एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। मड़ियाहूं और लाइनबाजार थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवक की तलाश करती रही।
मोकलपुर बहरइचा गांव निवासी चंद्र शेखर गौतम (22) रविवार को दोपहर साइकिल से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सई नदी पुल पर रेलिंग के सहारे साइकिल खड़ी कर मोबाइल से काफी देर तक बात कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोबाइल पर बातचीत के दौरान ही उसने अचानक मोबाइल जमीन पर रख दिया चप्पल उतारकर रेलिंग पर चढ़ गया। वहीं से उसने नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने यह देख शोर मचाया तो नदी किनारे मौजूद मल्लाह नदी मे कूदे पड़े। नदी में पानी अधिक होने के चलते मल्लाहों के प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। पुलिस मौके पर पहुंची गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई। युवक के मोबाइल से पुलिस ने उसी नंबर पर फिर डायल किया जिस पर उसकी अंतिम बार बात हुई थी तो उधर से किसी लड़की की आवाज आई। उसने पुलिस की बात तो सुन लिया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। फोन काट दिया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी पहुंच गए।