{"_id":"5b9ff69f867a557ec31fb044","slug":"153720999718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी कारोबारी से पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी कारोबारी से पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख लूटा
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास बटाऊबीर मंदिर के निकट सोमवार को बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने सब्जी व्यापारी अल्तमश से तकरीबन दो बजे पिस्टल सटाकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसओ लाइन बाजार, शहर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिजवी खां निवासी अल्तमश सोमवार की दोपहर थाना लाइन बाजार क्षेत्र के चौकिया सब्जी मण्डी में खरीददारी करने गया था। वह अपने मामा सोनू के साथ घर वापस आ रहा था कि पहले से ही घात लगाएं बैठे पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बटाऊबीर मंदिर स्टेशन रोड के पास डेढ़ लाख और कुछ कागजात लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारी ने शोर किया तो आसपास के लोग जुट गए। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शहर के बाहर जगह - जगह घेराबंदी किया। लेकिन बदमाश कहीं भी पकड़ में नहीं आ सकें। लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। शहर में लूट की घटनाएं एक के बाद एक हो रही है। पुलिस सिर्फ खानापूर्ति में जुटी हुई है। एसपी डीपी सिंह ने कहा है कि शीघ्र ही घटना का वर्कआउट कर लिया जाएगा।