फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पथराव कर तीन भैंस पिकअप में लाद ले गए तस्कर

पथराव कर तीन भैंस पिकअप में लाद ले गए तस्कर

Sun, 09 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर/मीरगंज। मुंगराबादशाहपुर और मीरगंज थाना क्षेत्र के अलग- अलग गांवों से शुक्रवार रात पशु तस्कर तीन भैंसों को पिकअप वाहन पर लाद कर फरार हो गए। पशुपालक और ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर पशु तस्करों ने उन पर पथराव भी किया।
जौनपुर-रायबरेली नेशनल हाईवे पर स्थित इटहरा गांव निवासी शेषमणि मौर्य के घर के सामने उनकी भैंस बंधी थी। रात करीब एक बजे पिकअप वाहन पर सवार कुछ लोग भैंस को खूंटे से खोलकर लाद रहे थे। इसी बीच पास में स्थित ढाबे पर मौजूद लोगों ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। उनके शोर मचाने पर शेषमणि के परिवार के भी लोग जाग गए और पिकअप वाहन की ओर दौड़े। इतने में तस्करों ने भीड़ पर पथराव कर भैंस लादकर फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पशु तस्करों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

भैंस की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। उधर मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव निवासी रविंद्र कुमार के घर के सामने बंधी भैंस को भी पिकअप वाहन में लादकर पशु तस्कर फरार हो गए। तस्करों की गाड़ी मीरगंज गांव की बिंद बस्ती के पास रुकी तो ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर वह फरार हो गए। वहीं रामगढ़ गांव निवासी सावले यादव की भैंस लाद कर पशु तस्कर मछलीशहर की तरफ भाग गए। लोगों का आरोप है कि ग्रामीण बाइक से पीछा कर रहे थे। पशु तस्करों की गाड़ी के ठीक पीछे डायल 100 की गाड़ी भी चल रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया। जबकि पुलिस कंट्रोल को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed