{"_id":"5b9020c7867a557f6661ebf3","slug":"153617221720-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज पति ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज पति ने लगाई फांसी
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतलगंज गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर अपने ससुर के घर के पास ही पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर देवसरी गांव निवासी राजू पुत्र सुरेश गौतम 28 वर्ष का विवाह मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली शीतलगंज गांव निवासी छोटेलाल गौतम की पुत्री शशिकला के साथ हुई थी। लगभग चार माह से शशिकला अपने मायके में ही रह रही थी। मंगलवार को राजू अपने ससुराल आया। पत्नी की विदाई नहीं होने से वह नाराज हो गया। रात में वह अपने ससुर छोटेलाल के घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बुधवार की सुबह जब बाहर गए लोगों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो शोर किया। शोर सुन ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दिया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।