फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   केरोसिन से भींगी महिला पहुंची थाने

केरोसिन से भींगी महिला पहुंची थाने

Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली परिसर में बुधवार को दोपहर में मौजूद लोग उस समय अवाक रह गए जब मिट्टी के तेल से भींगी एक विवाहिता थाने पहुंच गई। महिला ने पति पर पिटाई के बाद मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी रंजना देवी (30) पत्नी नरेंद्र कुमार बुधवार की दोपहर केरोसिन आयल से भींगी हुई हालत में कोतवाली पहुंच गई। वह कोतवाली पहुंचते ही पुलिस वालों के सामने दहाड़ें मार कर रोने लगी। आसपास खड़े लोग व पुलिसकर्मी आवाक रह गए। काफी समझाने बुझाने के बाद महिला शांत हुई तो उसने बताया कि मामूली विवाद को लेकर पति ने उसकी पिटाई की और उसे जलाने की नीयत से उसपर मिट्टी के तेल का गैलन उड़ेल दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागते हुए थाने आई। कोतवाली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पति को घर से हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह के अनुसार केरोसिन आयल से भीगी महिला पहुंची शाहगंज कोतवाली पहुंची थी। उसका आरोप है कि पति उसे जलाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed