{"_id":"5b901fce867a557f6c067c5b","slug":"153617196815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के दौरान किशोर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के दौरान किशोर को मारी गोली
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के घटघरा के पास गोमती नदी के किनारे मचली पकडने के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ युवक ने गोली मारकर किशोर को घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर निवासी रईश अहमद (16) कटघरा के पास गोमती नदी में मछली पकडने गया था। वहीं पर एक अन्य युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनबढ़ ने किशोर को गोली मार दी। गोली गोली की आवाज सुनते ही पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को अस्पताल भेजने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर डाक्टरो ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया है। गोली युवक के जांघ में लगी है।
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर पंचधाम मंदिर के पास बुधवार की शाम सवारियों से भरी टेम्पो पलटने से तीन लोग घायल हो गए।
मडिय़ाहूं से सवारी लेकर चोरारी जा रहा टेम्पो काजीपुर पंचधाम मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमे बैठे मो. ख्वाजा (50) निवासी चोरारी, सिम्पल गौतम (28) व एक अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मो. ख्वाजा को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मडिय़ाहूं लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। अन्य घायलों का उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाने से चोरी का एक आरोपी बुधवार को फरार हो गया।
जगदीशपुर गांव निवासी इंद्रजीत गिरी ने बीते रविवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर 28 हजार दो सौ रुपये चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी को थाने ले आई थी। बुधवार की सुबह आरोपी युवक थाने से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कुछ पुलिसकर्मी युवक को दौड़ा रहे थे लेकिन युवक बारिश के चलते खेतों के रास्ते भाग गया। पुलिस उक्त मामले में कुछ भी कहने से कतरा रही है। थानाध्यक्ष सुरेरी मदनलाल ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया था पूछताछ कर उसे उसी दिन छोड़ दिया गया। जबकि हिरासत में लिए गए आरोपित की मां की माने तो पुलिस बीते रविवार को ही युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई हैं ।
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव में स्थित इंटर कालेज के पास बुधवार को छात्राओं से छेडख़ानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने एक छात्र को मार पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र के साथ थाने पहुंचे प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।
आरोप है कि लक्ष्मीशंकर यादव इंटर कालेज बरौत के पास मनबढ़ युवक अक्सर स्कूल खुलने और शाम को छुट्टी होने के वक्त मंडराते रहते हैं। बुधवार को भी दोपहर बाद छुट्टी होने पर स्कूल के के पास कुछ मनबढ़ छात्राओं से छेडख़ानी कर रहे थे। जिसपर छात्र पवन बिंद ने विरोध किया तो मनबढ़ उसपर टूट पड़े। लात घूंसों और डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र और कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव ने थानाध्यक्ष सरपतहां को नामजद तहरीर दी है।
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के करीब एक लाख 70 हजार रूपए कीमत का इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के सटवा तिराहे पर उप निरीक्षक देेवेंद्र कुमार पाल व उप निरीक्षक देवेंद्र दूबे के मय हमराही वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का माल लेकर एक व्यक्ति इटहरा तिराहे से बेचने के लिए जाने वाला है। सूचना पर सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अगमदास आ गए। इसके बाद दो टीम बनाकर इटहरा तिराहे पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार बिंद निवासी ग्राम मदरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ बताया। गिरफ्तार युवक के पास से चार एम्प्लीफायर, एक मिक्सर, एक स्टेपलाइजर, एक लैपटाल एचपी, एक साउंड, एक मोबाइल, एक बंडर चार्जर, एक लैपटाप आदि बरामद हुआ। जिसकी कुल कीमत करीब एक लाख 70 हजार बताई जा रही है।
शाहगंज। जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें छ: लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के छताई कला गांव में मंगलवार की रात भूमि विवाद में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से लालती (58), उनका पुत्र विनोद (38), बहू रेखा (30) और दूसरे पक्ष से शिवमूरत 46), उनकी पत्नी सुनीता (40), पुत्र धीरज (15) घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां विनोद, लालती व धीरज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।