फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खाने के हिसाब के विवाद में साथी को मारी थी गोली

खाने के हिसाब के विवाद में साथी को मारी थी गोली

Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव में बुधवार की देर शाम गोली मारकर युवक की हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने पुलि को बताया कि ढाबा पर खाना खाने और शराब पीने के बाद दोनों में हिसाब हो रहा था जिसे लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही उसने साथी को गोली मार दी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह ने बताया कि श्यामजीत यादव (30) पुत्र देवनाथ निवासी लहंगपुर की हत्या का नामजद आरोपी नेपाली उर्फ रमाशंकर यादव जलालपुर के पास हाईवे पर स्थित एक होटल के सामने खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना स्थल के पास एक बॉस की कोठी से उस पिस्टल को बरामद कर लिया गया है जिससे उसने गोली मारकर श्यामजीत की हत्या की थी। दो कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मृतक श्यामजीत के साथ ढाबे पर खाना खाया और दोनों ने एक साथ शराब पी। खाने-पीने में खर्च हुए रुपये का हिसाब करते समय विवाद हो गया, जिस पर उसने श्यामजीत को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed