{"_id":"5b7eff2742c79246615446ac","slug":"153504950019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
शराब के साथ आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात नेवढ़िया गांव में छापामारकर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 80 पेटी देशी शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
बीती रात लगभग 11 बजे सिकरारा थानाध्यक्ष संजय राय हमराहियों के साथ सिकरारा बाजार में सामान्य जाँच में लगे हुए थे। उसी समय लखनऊ एसटीएफ के प्रभारी रतनलाल कनौजिया इनोवा कार जौनपुर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने सिकारा थानाध्यक्ष को बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना है कि नेवढिय़ा गांव में अवैध शराब बनाने व बेचने का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर उन्होंने थाने के एसआई हीरामणि यादव, रामाश्रय यादव व भीलमपुर चौकी प्रभारी पन्नेलाल को साथ लेकर नेवढिय़ां गांव स्थित एक मकान पर पहुंचे। मकान की घेरेबंदी कर मकान के अंदर पुलिस दाखिल हुई तो कमरे में तीन युवक शीशियों में शराब भरकर पैकिंग कर रहे थे । अचानक सामने पुलिस को देखकर वे सकपका गए। भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 80 पेटी अपमिश्रित देशी शराब तीन पैकिंग, सीलिंग मशीन, भारी मात्रा में खाली बोतले ढक्कन,विंडीज मार्का मसालेदार लिखा रैपर,केमिकल,आधादर्जन ड्रम,आरओ वाटर की बोतलें आदि सामान बरामद किया जिसे पुलिस मैजिक वाहन पर लादकर थाने ले आई।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार तिवारी निवासी नेवढिय़ा इसी गांव निवासी सुजीत यादव उर्फ टेनी व अनुज सिंह निवासी सिरसी बताया। अवैध शराब बनाने का काम राजकुमार तिवारी के मकान में चल रहा था। पूछताछ में उसने अवैध रूप से शराब बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में बेचने की बात स्वीकार किया। साथ ही इस काम मे महाराज गंज थाने के कल्याणपुर के एक और युवक के शामिल होने की भी बात बताई। पुलिस ने उकस्त्रत्त्त चारों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।