{"_id":"5b7efe6642c792464f496ba0","slug":"15350493088-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अबूझ हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की अबूझ हालत में मौत
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिर खेतार लवायन गांव में अपने मायके में रह रही एक विवाहिता की बुधवार की रात अबूझ हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता का आरोप है कि तीन महीने पहले हुई मारपीट में उसे चो आई थी जिसका इलाज चल रहा था। चोट के चलते बेटी की मौत हो गई। शव लेकर लोग थाने पहुंचे और थाना गेट के सामने सड़क पर शव रख कर जाम हंगामा किया। इससे जाम की नौबत पैदा हो गई थी। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें सड़क से हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी अमरदेव यादव और उनके पड़ोसी विजय यादव के बीच भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर 24 मई को दोनो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये थे। मारपीट मे अमरदेव की पुत्री साधना (26) भी घायल हुई थी। उसकी आंख में चोट आई थी। बुधवार की रात साधना की मौत हो गई। तीन माह पहले हुई मारपीट में चोट लगने के कारण उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजन गुरुवार को सुबह शव लेकर थाने पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर बैठ गए। हालांकि पुलिस ने सझा बुझाकर जाम नहीं लगने दिया। थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बरवार का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी। वैसे तीन माह पहले लगी चोट के कारण उसकी मौत होने का दावा पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।