{"_id":"5b7efe3242c792465c2c9e82","slug":"153504925613-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के परेवां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को सुबह उसका शव पड़ोसी के घर के सामने गड़े एक बांस के सहारे फंदे पर लटकता पाया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि बांस लटक गया था और उसके भाई का पैर जमीन पर था। इससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है।
परेंवा गांव निवासी जितेंद्र गौतम (20) का शव सुबह घर से करीब सौ मीटर दूर पड़ेसी के दरवाजे पर गड़े बांस पर रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। परिजनों के अनुसार जितेंद्र बुधवार की शाम आठ बजे से ही लापता हो गया था। घर आने में देर हुई तो काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह घर की महिलाएं सोकर उठी तो दरवाजे पर बांस के सहारे लटकते युवक के शव को देख शोर मचाया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में यह चर्चा होने लगी कि इतने कमजोर बांस में कोई फांसी पर कैसे लटक सकता है। चर्चा यह भी है कि मृतक का पैस जमीन पर था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बहरहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।