फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुंबई में हुई हत्या में शक की सूई जौनपुर के एक नेता पर

मुंबई में हुई हत्या में शक की सूई जौनपुर के एक नेता पर

Thu, 23 Aug 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंबई के बहुचर्चित अंबोली हत्याकांड के अहम गवाह अविनाश सोलंकी की मुंबई के अंधेरी में हाल ही में हत्या हो गई। उसका शव एमआईडीसी स्थित एक गोदाम से बरामद हुआ। हत्या को अंजाम देने का शक जौनपुर जिले के एक नेता पर है। यह नेता मुंगराबादशाहपुर से विधानसभा 2017 में एक दल से चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन

मृतक अविनाश सोलंकी उर्फ बाली अंबोली में दोहरे हत्याकांड का अहम गवाह भी था। साल 2011 में हुए इस हत्याकांड में चार लोगों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। पुलिस इस हत्याकांड को उस केस के तहत भी खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के अनुसार अविनाश का शव 20 अगस्त को अंधेरी एमआईडीसी में अपोलो इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गोदाम में मिला। गोदाम जौनपुर के नेता का है। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए। शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक को धारदार हथियार से वारकर मौत के घाट उतारा गया है। डीसीपी नवीन रेड्डी के अनुसार आसपास के लोगों को बदबू से भनक न लगे, इस नाते क़ातिल गोदाम का एसी चालू छोड़कर फरार हो गया। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि दस साल पहले मृतक और जौनपुर के नेता के बीच मित्रता थी। दोनों को एंटी करप्शन ने ड्रग बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज था। जिसमें नेता को जमानत मिल गई थी लेकिन अविनाश सोलंकी लंबे समय तक जेल में रहा। बाद में अविनाश सरकारी गवाह बन गया। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में नेता के भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed