फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चायनीज मंझे से युवक की नांक कटी

चायनीज मंझे से युवक की नांक कटी

Fri, 17 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। प्रतिबंध के बाद एक बार फिर चोरीछिपे चायनीज मंझा बाजार में आ गया है। गुरुवार को जोगियापुर ओवरब्रिज के पास चायनीज मंझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। बुधवार को सद्भावना पुल के पास चायनीज मंझे से बचने के चक्कर में चार बाइक सवार एक साथ गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीमोहल्ला निवासी जुबेर अहमद (25) गुरुवार को बाइक से कचहरी जा रहे थे। वह जोगियापुर ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे, तभी चायनीज मंझे की चपेट में आ गए। उनकी नाक में गंभीर चोट आई है। एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया। उधर, बुधवार को सद्भावना पुल के पास चायनीज मंझे से बचने के चक्कर में बाइक सवार चार लोग एक साथ गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार सद्भावना पुल के गुजर रहे थे, तभी सामने चायनीज मंझा को देख अचानक किसी ने ब्रेक लिया जिससे एक दूसरे से टकरा कर मो. आशिफ, सीबू, मो. असलम, घनश्याम साहू, शकील मंसूरी गिरकर घायल हो गए। सूत्रों की माने तो बरेली से चायनीज मंझा जिले में आ रहा है। इसकी चोरी छिपे बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed