फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रभारी निरीक्षक से भाजपा नेताओं की नोंकझोंक

प्रभारी निरीक्षक से भाजपा नेताओं की नोंकझोंक

Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं और प्रभारी निरीक्षक धनीराम वर्मा से नोंकझोंक हुआ। नेताओं ने पुलिस पर लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने जांच का आश्वासन भाजपा नेताओं को दिया है।
विज्ञापन

बीबीगंज बाजार के अरसिया मोड़ पर बुधवार की दोपहर एक यामाहा बाइक को देखकर उधर से गुजर रहे कादीपुर सुल्तानपुर निवासी को शक हुआ कि महीने भर चोरी हुई उनकी बाइक हो सकती है। उसने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने बाइक के साथ युवक को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि वह बाइक किसी से मांग कर ले आया है। हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडे, महामंत्री रुपेश जायसवाल सहित करीब दस की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गए। यहां सहायक प्रभारी निरीक्षक धनीराम वर्मा से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई। नेताओं के दबाव के बाद भी बाइक चोरी व बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने बीरेश यादव व सूर्यभान तिवारी निवासी पल्हना अरगुपुर कला का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed