{"_id":"5b634cca4f1c1b8f3e8b4bdd","slug":"153323437118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में मारपीट, छह घायल, फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में मारपीट, छह घायल, फायरिंग से दहशत
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव में बच्चों के बीच तीन दिन पहले हुए विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष से फायरिंग की गई। फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई। तीन दिन पूर्व बदलापुर खुर्द गांव में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। फरमाइशी गीत को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर बगल के गांव चकमोलनापुर गांव के लोग लामबंद हो गए। बिंद बस्ती से पचास की संख्या में लोग गुरुवार को मछलीगांव में यादव बस्ती में पहुंचकर मुन्नीलाल यादव के घर पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते ही दोनों पक्षों में लाठी डण्डे चलने लगे। इसी बीच बिंद पक्ष के एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायर होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में एक पक्ष से 22 वर्षीय संगम निषाद, 28 वर्षीय विनोद, 25 वर्षीय रबी, 52 वर्षीया हीरावती देवी तथा दूसरे पक्ष से 23 वर्षीय दिनेश यादव तथा 42 वर्षीया निर्मला देवी घायल हो गई। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर गंभीर रूप से घायल निर्मला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान बिंद पक्ष के लोगों ने सोने की बाली तथा एक लाकेट छीनकर फरार हो गये। घटना को लेकर दोनों गावों में तनाव है। तीन दिन पहले जब बच्चों के बीच विवाद हुआ था तो भी पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन