फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अराजकतत्वों ने प्रधानाचार्य से की अभद्रता

अराजकतत्वों ने प्रधानाचार्य से की अभद्रता

Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खेतासराय। स्कूल परिसर में घूम रहे एक मनबढ़ युवक से प्रधानाचार्य ने बेवजह घुमने का कारण पूछा तो नाराज मनबढ़ ने अन्य बाहरी अराजक तत्वों को बुलाकर प्रधानाचार्य पर हमला बोल दिया और 31 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि उसके साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के सफीपुर गांव में स्थित श्री द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज में सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रधानाचार्य को गेट के अंदर परिसर में एक मनबढ़ युवक टहलता दिखा। प्रधानाचार्य ने उससे पूछताछ किया तो वह टालमटोल करने लगा। उसके साथ कड़ाई से पेश आने पर युवक स्कूल परिसर से भाग गया। करीब एक घंटे बाद तीन बाइक से लगभग 12 की संख्या में अराजकतत्वों ने हाकी डंडे के साथ स्कूल पहुंच गए। गाली गलौज देते स्कूल कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव ने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे। उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगे। आरोप है कि अराजकतत्वों ने आलमारी से 31 हजार 100 रुपये लूट लिए। इस दौरान एक युवक को स्कूल कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed