{"_id":"5b57730a4f1c1bac7d8b48f8","slug":"15324577348-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतासराय और मडिय़ाहूं में दो युवकों ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतासराय और मडिय़ाहूं में दो युवकों ने लगाई फांसी
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय/मड़ियाहूं। खेतासराय और मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी पप्पू (25) पुत्र रामसिंगार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह उसका शव घर से थोड़ी दूर लेदरहीं गांव की सीमा पर पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिये बग़ैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के कमीरपट्टी गांव निवासी भुल्लन यादव (35) सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। अंदर से आवाज न आने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फांसी पर लटका था। पुलिस को परिजनों द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे की छत में लगे हुक से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी पर शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक 4 बच्चों का पिता था।