{"_id":"5b4b976e4f1c1b49748b4f2c","slug":"153168061911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गजाधरपुर निवासी हौसिला प्रसाद सिंह के मकान के छत से अंदर प्रवेश कर चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोर कमरे में सो रहे उग्रसेन व उनकी पत्नी प्रीती की आलमारी तोड़कर उसमें रखा सोने का मांग टीका, तीन अंगूठी, कर्णफूल उठा ले गए। जाते-जाते बाहर से दरवाजा बंद कर दिए। इसके बाद बड़े भाई इंद्रसेन सिंह के बंद कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने की चेन, मांगटीका, दो चूड़ी, दो पायल, दो अंगूठी तथा लगभग एक किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसके बाद चंद्रसेन स़िह के बंद कमरे का ताला तोड़कर दो पायल, एक अंगूठी तथा कान की बाली उठा ले गए। उग्रसेन सिंह ने बताया कि चोर उन्हें तथा उनकी पत्नी को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया। भोर में तीन बजे के करीब होश आया तो दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद यूपी 100 को घटना की सूचना दी। चोर लगभग सात लाख रुपये के आभूषण उठा ले गये हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना पूरी तरह संदिग्ध है। डाग स्क्वायड भी मौके पर घूमकर घर में ही आकर रुक गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुदकमा दर्ज कर लिया है।