फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बजरंगी के भाई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

बजरंगी के भाई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के आरोपी सुनील राठी को मारने के लिए बदमाशों ने मुन्ना बजरंगी के चचेरे भाई के नाम से एक डाक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने इस मामले को दो आरोपियों को जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब बारह बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डाक्टर से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश जलालगंज रेलवे क्रासिंग के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर अजित चौरसिया व पंकज जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जलालपुर थाने के पुरेव बाजार के रहने वाले हैं। उनसे धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त सिम कार्ड को तोड़कर फेंक दिया था। बुधवार शाम को हर्षित हेल्थ केयर सेंटर बाईपास रोड जलालपुर के चिकित्सक डा. राजेश कुमार गुप्ता को फोनकर बदमाशों ने अपने को मुन्ना बजरंगी का चचेरा भाई सूर्या बताते हुए बजरंगी के हत्यारों की हत्या करने के लिए बीस लाख रुपये की मांग की थी। पैसा न देने पर डाक्टर समेत बच्चों को जान से मारने की धमकी दिया था। डाक्टर ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed