{"_id":"5b4b96754f1c1b3b748b4f63","slug":"153168037119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन मिला शव
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव के पास शनिवार को गोमती नदी में डूबे वृद्ध का दूसरे दिन रविवार को शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चंदवक थाना क्षेत्र के गोेबरा गांव निवासी 65 वर्षीय जियुत यादव शनिवार को गोमती नदी में भैंस नहलाने के लिए गए थे। जहां नदी में डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। दूसरे दिन घटना स्थल से दूर बरैछावीर पुल के पास नदी के किनारे गांव के लोगों ने नदी में उतराया शव देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।