{"_id":"5b4a39b94f1c1b36748b4b4c","slug":"153159109417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी हत्या की हो रही साजिश: संजय सरोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरी हत्या की हो रही साजिश: संजय सरोज
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सपा नेता एवं केराकत विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज ने कहा है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। बदमाशों को बचाने के लिए पुलिस उनपर फर्जी मुकदमा दर्ज की है। पुलिस के इस कार्रवाई से उन्हें मानसिक और राजनीतिक क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीते 28 जून को केराकत क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अब उन हमलावरों को बचाने के लिए एक महिला को आगे कर उनके खिलाफ केस दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समय रहते मामले को गम्भीरता से नहीं लिया तो मेरी हत्या हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन मनबढों पर एक पूर्व विधायक का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन