फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूट के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

लूट के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय थाने की पुलिस ने लूट के माल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से लूट के चार हजार नकद, एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक मडिय़ाहूं संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मछलीशहर रोड के ददरा बाईपास से लूट के वांछित अभियुक्त आशीश सिंह निवासी ग्राम घोरहा जमालपुर थाना मछलीशहर को रात 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की मोबाइल, चार हजार नकदी बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि 5 मार्च 2018 को अपने साथी मगन उर्फ संजय शुक्ला निवासी कटाहित खास थाना मछलीशहर के साथ मिलकर मडिय़ाहूं ददरा बाईपास से एक व्यक्ति के पास से पचास हजार रुपयों से भरा झोला छीनकर भाग गए थे। उन्हीं लोगों ने भवानीपुर गांव में एक अभूषण कारोबारी से एक सोने की चेन व एक मोबाइल लूटा था। अभियुक्त आशीश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। उसका दूसरा साथी मगन उर्फ संजय शुक्ला फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed