{"_id":"5b41089d4f1c1b18308b4e5b","slug":"153098870019-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर दंपति समेत तीन को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से हमला कर दंपति समेत तीन को घायल किया
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में शनिवार को सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दंपति समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी अशोक कुमार (35) और उनके पड़ोसी के बीच कूंड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने अशोक पर चाकू से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची अशोक की पत्नी सीमा देवी (30) और अशोक के भाई विनय कुमार (40) को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। तीनों जमीन पर गिर पड़े। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची जफराबाद पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शरीर से काफी खून निकल जाने के कारण हालत नाजुक देखते हुए अशोक और सीमा को डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। अशोक के परिजनों की माने तो सुबह से ही विवाद हो रहा था। पुलिस कंट्रोल को सूचना देने के लिए कई बार फोन मिलाया गया लेकिन 100 नंबर फर फोन नहीं लगा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज किया है।
विज्ञापन