{"_id":"5b391fa44f1c1b95598b727d","slug":"1530470307412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परसथ गांव में शनिवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में कराया गया।
परसथ गांव निवासी राम नारायण जायसवाल के चार बेटे हैं। रामनारायण अपने बड़े पुत्र लक्ष्मीशंकर के साथ रहते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे रामनारायण को उनके अन्य तीनों बेटे इच्छा शंकर, धर्मेंद्र व मनोज पिता को अपने साथ ले जा रहे थे। बेटों के बीच भूमि को लेकर भी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। जिससे एक पक्ष से मोनू जायसवाल, लक्ष्मीशंकर जायसवाल, चंदा देवी ,रवि और संदीप जायसवाल तथा दूसरे पक्ष से रोहित जायसवाल, इच्छा शंकर जायसवाल, लवली, अभिषेक, मंजू ,धर्मेंद्र, मनोज जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। जहां से छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष से मोनू जायसवाल तथा दूसरे पक्ष से रोहित जायसवाल ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।