{"_id":"5b391f9c4f1c1bb36e8bacee","slug":"153047030016-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने अलहे के बल पर लूट ली कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने अलहे के बल पर लूट ली कार
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात बदमाशों ने असलहे के बल पर एक कार चालक को बंधक बना लिया और कार लूट कर फरार हो गए। चालक का हाथ पैर और मुंह बांधकर जलालपुर के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। सुबह खेत में पड़े चालक का ग्रामीणों ने हाथ पैर और मुंह खोला तो उसने आपबीती सुनाई। ग्रामीणों की मदद से जलालपुर थाने पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही घटना की छानबीन में जुट गई है। शाम को एसपी दिनेश पाल सिंह ने जलालपुर में जिस स्थान पर चालक को फेंका गया था वहां पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के खमरिया गांव निवासी 28 वर्षीय कार चालक मनोज सेठ स्विफ्ट डिजायर कार के वाहन स्वामी मनोज श्रीवास्तव निवासी मुगलसराय को लखनऊ छोड़ने गया था। लखनऊ से वह अकेले कार लेकर मुगलसराय जा रहा था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग को पार कर सौ मीटर आगे ब्रेकर पर पहुंचा था तभी पहले से चार की संख्या में खड़े बदमाशों ने ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार धीमी होते ही असलहे के बल पर रोक लिया। चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी आंख में पट्टी बांधकर तथा मुंह में कपड़ा ठूस दिया और गाड़ी में बैठा कर वाराणसी की ओर चल दिए। बदमाशों ने चालक को जलालपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास सुनसान स्थान देखकर गन्ने के खेत मे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए। सुबह गांव के लोग खेत की तरफ निकले तो युवक खेत में कराह रहा था। ग्रामीणों ने उसका हाथ पैर और मुंह खोला और उसे थाने पहुंचाया। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक जलालपुर तहसीलदार सिंह पीड़ित चालक को लेकर बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे जहां से कार लूटी गई थी। शाम को एसपी दिनेशपाल सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव पहुंचे जहां चालक को गन्ने के खेत में फेंका गया था। एसपी का कहना है कि पुलिस को केस दर्ज कर बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।