फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित टीचर्स कॉलोनी में शनिवार की रात एक मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत ढाई लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस और डागस्क्वायड मौके पर पहुंचा लेकिन छानबीन के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका।

बिलरियागंज आजमगढ़ निवासी शिवाकांत तिवारी नगर के बीएनबी इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं । वह नगर के टीचर्स कॉलोनी में अपना निजी मकान बनवा कर रहते हैं । वह दो दिन पूर्व मकान में ताला बंद कर अपने घर बिलरियागंज आजमगढ़ गए थे। शनिवार की रात चोरों ने बंद मुख्य गेट को पार कर अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में घुसे और उसमें रखी तीन अलमारी व एक बक्से का ताला तोड़कर 18 हजार नकदी, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन व अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने कमरे में लगी टीवी को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। सुबह अगल बगल के लोगों ने ताला टूटा देखा तो शक हुआ। चोरी की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस व पीड़ित को दी गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, डॉग स्क्वायड प्रभारी मनोज यादव ने जांच पड़ताल किया। खोजी कुत्ता मकान से जौनपुर-मिर्जापुर मुख्य मार्ग तक जाकर रुक गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामानों की कीमत ढाई लाख के लगभग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed