{"_id":"5b2aa0024f1c1b5d748b5dfd","slug":"15295201329-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप के विवाद में किशोरी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप के विवाद में किशोरी को पीटा
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। क्षेत्र के पुरेवगांव में बुधवार को हैडपंप लगाने के विवाद में एक किशोरी की उसके पड़ोसी ने जमकर पिटाई कर दिया। लालबहादुर सिंह निवासी पुरेव अपने घर के समीप निजी हैंडपंप लगवा रहे थे। उनके पड़ोसी अरविंद सिंह हैंडपंप लगाने का विरोध करते हुए मजदूरों को हैंडपंप लगाने से रोक दिया। वहां मौजूद लालबहादुर की बेटी प्रेम लता सिंह (18) ने जब इसका विरोध किया तो अरविंद सिंह की पत्नी बेबी, बेटी ज्योति व बेटी अतीक्षा ने मिलकर प्रेम लता कि जमकर पिटाई कर दी। उसको कई जगह चोटें आई। परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर दी है। पुलिस पीड़ित प्रेम लता का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार व मेडिकल कराकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन