फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आत्महत्या नहीं मेरे पति की हत्या हुई है

आत्महत्या नहीं मेरे पति की हत्या हुई है

Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पलईका पूरा गांव निवासी केशव द्विवेदी की पत्नी करिश्मा ने अपने पती की हत्या कर शव पटरी पर रखे जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

केशव द्विवेदी (25) पुत्र अनुराग द्विवेदी का शव छह जून को मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की पटरी पर मिला था। माना जा रहा था कि उसने पारिवारिक कलह से ऊबकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में करिश्मा ने कहा है कि शादी के बाद से ही मेरे भसुर त्रिलोकी नाथ द्विवेदी की नीयत मेरे ऊपर खराब हो गयी थी। जिसकी जानकारी उसने पति केशव को दी थी। जिसे लेकर पति और उनके दादा के बीच विवाद हुआ था। वह मायके चली गई तो दादा ने पति पर तलाक देने का दबाव बनाया। न्यायालय में पति पत्नी के बीच समझौता हो गया। जिससे दादा त्रिलोकी नाथ नाराज हो कर घर पहुंचे और उसे और पति को मारपीट कर बाहर निकाल दिए। केशव उसके साथ मायके में आकर रहने लगे। इधर दादा त्रिलोकी नाथ ने अपनी जमीन रजिष्ट्री कर दी। रजिस्ट्री निरस्त कराने के लिए केशव ने न्यायालय मे मुकदमा दाखिल कर दिया। करिश्मा ने बताया है कि वह दोनों मायके कांतपुर थाना धानापुर चन्दौली में रह रहे थे। बीते 5 जून को दादा त्रिलोकी नाथ व दादी सोना देवी ने पति केशव को अपने घर समझौते के लिए बुलाया था। जहां पति केशव के जाने पर दादा त्रिलोकी नाथ दादी सोना व जो लोग बैनामा कराये है साजिश के तहत मिलकर मेरे पति की हत्या कर शव पटरी पर रखकर दुर्घटना का रूप दे दिया। करिश्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पति केशव ने अपने जान माल की रक्षा के लिए दादा दादी तथा जमीन बैनामा कराने वालों को प्रताडना देने के बाबत पुलिस अफसरों व अन्य उच्च अधिकारियो को पूर्व मे पत्र दिया गया था। इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक केशव की पत्नी करिश्मा की तहरीर मिली है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed