{"_id":"5b16d7a74f1c1b6c4d8b4ed1","slug":"152822366010-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार दो की मौत, आठ घायल
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डोभी: चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी दीपनारायण राम (65), ग़ाजीपुर के बेलहरी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। बीराबारी बाजार में मोड़ पर पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार से टक्कर हो गई। दीपनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार लोग फरार हो गए। आस पास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जिले के अमेना निवासी लालजी (50) और अच्छेलाल (46) दोनों बाइक से निमंत्रण पहुंचाने अपने ननिहाल जा रहे थे। बीरीबारी बाजार के पास पहुंचे थे तभी साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अच्छेलाल की हालत नाजुक देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मडिय़ाहूं: औराई थाना क्षेत्र के उचेहटा गांव निवासी संजय कुमार (28) अपनी बाइक से भदोही से मडिय़ाहूं की ओर आ रहा था। सरौना गांव के पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने घर वालों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मछलीशहर: भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के ग्राम मइहरदोपट्टी निवासी रामभुवन (40), उनकी पत्नी मीरा (37) मडिय़ाहूं के सेहरा गांव निवासी रश्तेदार करेमा (60) तथा लक्ष्मी(36) के साथ बक्शा थाना क्षेत्र में स्थित दुबरीनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए निजी साधन से जा रहे थे। उनकी कार बेलापार गांव के पास पहुंची थी तभी अगला टायर फट गया जिससे कार पलट गई। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के मनापुर गांव निवासी विपिन गौड़ अपनी बुआ किस्मत देवी को लेकर किसी काम से मडिय़ाहूं जा रहा था। बासापुर गांव के पास पहुचा था कि सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।