{"_id":"5b0da2b34f1c1bf96e8b561f","slug":"152762028118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस
Updated Wed, 30 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव में मंगलवार की सुबह विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सदलपुर गांव निवासी पंधारी यादव की बेटी नीलू यादव (26) की शादी सात मई 2014 को हुंसेपुर निवासी लालजी यादव के पुत्र संतोष के साथ हुई थी। उसके पास डेढ़ साल की बेटी भी है। लालजी के परिवार के लोगों के मुताबिक नीलू सुबह बच्ची को शौच कराने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो संतोष कमरे में जाकर देखा तो छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे पर नीलू लटक रही है। इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता पंधारी यादव ने दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुर लालजी यादव, सास प्रेमा देवी, पति संतोष यादव, ननद अनीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।